भजन

61. नवधा भक्ति प्रसंग भजन सत्र -2

Navdha Bhakti Prasang bhajan satra-2

अक्षर का आकार

मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥

सीताराम चरन रति मोरे।
अनुदिन बढ़उ अनुग्रह तोरे

सियाराममय सब जग जानी।
करहुँ प्रनाम जोरि जुग पानी॥

जनकसुता जगजननि जानकी।
अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥
ताके जुग पद कमल मनावउँ।
जासु कृपा निरमल मति पावउँ॥

बोल सिया बोल सिया

बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -1
रघुवर को ये अतिशय प्यारी
जनक सुता सिय है सुकुमारी
या भव के सब बंधन खोल
या भव के सब बंधन खोल
जानकीशरणं रसमय डोल
सिया बोल सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -2
सिय के नाम में सृष्टि सारी,
शरण पड़े सो संकट-हारी।
मन की आँखें अब तू खोल,
मन की आँखें अब तू खोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा-3
भूमि से प्रकटी जनक-दुलारी,
राघव प्रिय शक्ति अवतारी।
परम पुनीत ये रस तू घोल,
परम पुनीत ये रस तू घोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा-4
झूठे जग की प्रीति बिसारी,
शरण पड़े तज दुनिया सारी।
सिया-राम रस घट में घोल"
सिया-राम रस घट में घोल"
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -5
रागिनी की मैया हैँ प्यारी,
जिनके हिय साकेत बिहारी
कहे सखी तू भी अब डोल,
कहे सखी तू भी अब डोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -6
युगल छवि पर मैं बलिहारी
राम-सिया की महिमा न्यारी।
जानकीप्रिया कहती यह बोल
जानकीप्रिया कहती यह बोल
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

मंगलाचरण

जय जय राम कृष्ण हरी -संकीर्तन
जय जय राम कृष्ण हरी
श्री राम जय राम जय जय राम
सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम
सीताराम हनुमान सीताराम हनुमान
सीताराम हनुमान सीताराम हनुमान
जय जय सियाराम जय जय सियाराम
जय जय सियाराम जय जय सियाराम
सियापति सियापति रामा रामा
सियापति सियापति रामा रामा सियापति
सियापति सियापति राम राघव सियापति
रामा रामा रामा रामा रामा रामा सियापति
रामा रामा रामा रामा रामा रामा सियापति
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

राम बोल राम बोल राम बोल राम बोल
राम बोल राम बोल राम बोल राम बोल
राम बोल कृष्ण बोल राम बोल हरी बोल
राम बोल कृष्ण बोल राम बोल हरी बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया सिया सिया सिया सिया सिया बोल
श्री राम राघव रस के से बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

सिया शरण सिया शरण दास पड़ो है सिया शरण
जानकीशरणं जानकीशरणं जानकीशरणं सिया शरण

सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण
रखो लाज हमारी रघुनन्दन
रखो लाज हमारी रघुनन्दन
सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण

चौपाई

अब नाथ करि करुना बिलोकहु देहु जो बर मागऊँ ।
जेहि जोनि जन्मौं कर्म बस तहँ राम पद अनुरागऊँ ॥

कंचन मृग बनकर आया सिय का अपहरण कराने

कंचन मृग बनकर आया सिय का अपहरण कराने
माया का मारीच चला माया पति को भटकाने
सीता बोली वो देखें स्वामी जी मृग कंचन का
लाये चरम निशान रहेगा चौदह वर्ष गमन का
सिय माया की माया का मृग लगे राम मुस्काने
माया का मारीच चला माया पति को भटकाने

माया महा ठगनी मैं जानी,

माया महा ठगनी मैं जानी,
माया महा ठगनी मैं जानी,
माया महा ठगनी मैं जानी,
माया महा ठगनी हो...

तिरगुन फाँस लिए कर डोले,
तिरगुन फाँस लिए कर डोले,
तिरगुन फाँस लिए कर डोले,
बोले मधुरी वाणी माया,
बोले मधुरी वाणी माया...

माया महा ठगनी मैं जानी,
माया महा ठगनी मैं जानी,

केशव के कमला होइ बैठी,
केशव के कमला,
शिव के भवन भवानी,
शिव के भवन भवानी,
माया महा ठगनी मैं जानी,
माया महा ठगनी मैं जानी

पंडा के मूरत होइ बैठी,
पंडा के मूरत होइ बैठी हो...
तीरथ हू में पानी,
तीरथ हू में पानी...
जोगी के जोगिन होइ बैठी,
जोगी के...
काहू के कौड़ी, कानी
काहू के कौड़ी, कानी
माया महा ठगनी हम जानी,
माया महा ठगनी हम जानी

कहे कबीर सुनो भाई साधो,
कहे कबीर सुनो भाई साधो,
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
कहे कबीर सुनो भाई साधो,
यह सब अकथ कहानी,
यह सब अकथ कहानी,
माया महा ठगनी मैं जानी,
माया महा ठगनी हो...
माया महा ठगनी मैं जानी,
माया महा ठगनी...

मंदिर मंदिर प्रति करि सोधा। देखे जहँ तहँ अगनित जोधा॥
गयउ दसानन मंदिर माहीं। अति बिचित्र कहि जात सो नाहीं॥
सयन किएँ देखा कपि तेही। मंदिर महुँ न दीखि बैदेही॥
भवन एक पुनि दीख सुहावा। हरि मंदिर तहँ भिन्न बनावा॥
दोहा (5):
रामायुध अंकित गृह सोभा बरनि न जाइ।
नव तुलसिका बृंद तहँ देखि हरषि कपिराइ॥

लंका निसिचर निकर निवासा। इहाँ कहाँ सज्जन कर बासा॥
मन महुँ तरक करैं कपि लागा। तेहीं समय बिभीषनु जागा॥
राम राम तेहिं सुमिरन कीन्हा। हृदयँ हरष कपि सज्जन चीन्हा॥
एहि सन हठि करिहउँ पहिचानी। साधु ते होइ न कारज हानी॥
बिप्र रूप धरि बचन सुनाए। सुनत बिभीषन उठि तहँ आए॥
करि प्रनाम पूँछी कुसलाई। बिप्र कहहु निज कथा बुझाई॥
की तुम्ह हरि दासन्ह महँ कोई। मोरें हृदय प्रीति अति होई॥
की तुम्ह रामु दीन अनुरागी। आयहु मोहि करन बड़भागी॥
दोहा (6):
तब हनुमंत कही सब राम कथा निज नाम।
सुनत जुगल तन पुलक मन मगन सुमिरि गुन ग्राम॥

सुनु पवनसुत रहनि हमारी। जिमि दसनन्हि महुँ जीभ बिचारी॥
तात कबहुँ मोहि जानि अनाथा। करिहहिं कृपा भानुकुल नाथा॥
तामस तनु कछु साधन नाहीं। प्रीति न पद सरोज मन माहीं॥
अब मोहि भा भरोस हनुमंता। बिनु हरिकृपा मिलहिं नहिं संता॥
जौं रघुबीर अनुग्रह कीन्हा। तौ तुम्ह मोहि दरसु हठि दीन्हा॥
सुनहु बिभीषन प्रभु कै रीती। करहिं सदा सेवक पर प्रीती॥
कहहु कवन मैं परम कुलीना। कपि चंचल सबहीं बिधि हीना॥
प्रात लेइ जो नाम हमारा। तेहि दिन ताहि न मिलै अहारा॥
दोहा (7):
अस मैं अधम सखा सुनु मोहू पर रघुबीर।
कीन्ही कृपा सुमिरि गुन भरे बिलोचन नीर॥

जानतहूँ अस स्वामि बिसारी। फिरहिं ते काहे न होहिं दुखारी॥
एहि बिधि कहत राम गुन ग्रामा। पावा अनिर्बाच्य बिश्रामा॥
पुनि सब कथा बिभीषन कही। जेहि बिधि जनकसुता तहँ रही॥
तब हनुमंत कहा सुनु भ्राता। देखी चहउँ जानकी माता॥
जुगुति बिभीषन सकल सुनाई। चलेउ पवनसुत बिदा कराई॥
करि सोइ रूप गयउ पुनि तहवाँ। बन असोक सीता रह जहवाँ॥
देखि मनहि महुँ कीन्ह प्रनामा। बैठेहिं बीति जात निसि जामा॥
कृस तनु सीस जटा एक बेनी। जपति हृदयँ रघुपति गुन श्रेनी॥
दोहा (8):
निज पद नयन दिएँ मन राम पद कमल लीन।
परम दुखी भा पवनसुत देखि जानकी दीन॥

अस मम भगति सुगम सुखदाई
सों बिनु संत ना काहू पाई

धन्य है सत पुरुषों का संग
बदल देता जीवन का ढंग

पोता मैं रोता था पड़ा
जहाँ रक्त और पीव
चौंके मैं फेरा जाता
मरते थे लाखों जीव
आगया था जीवन से तंग
धन्य है सत पुरुषों का संग
बदल देता जीवन का रंग

स्वक्ष बनाकर मुझको गुरु ने
दीन्हा घृत मैं डाल
इसी तरह हरी मंदिर पहुंचा
देखा ठाकुर द्वार
बन गया पूजा का अर्धँग
धन्य है सत पुरुषों का संग
बदल देता जीवन का रंग

झूला करूँ आरती ऊपर
गरुण करे गुणगान
देते हैँ मेरे प्रकाश मैं दर्शन दीना नाथ
असीशे अंधे और अपंग
धन्य है सत पुरुषों का संग
बदल देता जीवन का रंग

उधो मोहे ब्रज बिसरत नाहीं

ऊधौ, मोहिं ब्रज बिसरत नाहीं।

हंस-सुता की सुंदर कगरी,
अरु कुंजनि की छाँहीं॥
ऊधौ, मोहिं ब्रज बिसरत नाहीं।

वै सुरभी वै बच्छ दोहिनी,
खरिक दुहावन जाहीं।
ऊधौ, मोहिं ब्रज बिसरत नाहीं।

ग्वाल-बाल मिलि करत कुलाहल,
नाचत गहि गहि बाहीं॥
ऊधौ, मोहिं ब्रज बिसरत नाहीं।

यह मथुरा कंचन की नगरी,
मनि-मुक्ताहल जाहीं।
ऊधौ, मोहिं ब्रज बिसरत नाहीं।

जबहिं सुरति आवति वा सुख की,
जिय उमगत तन नाहीं॥
ऊधौ, मोहिं ब्रज बिसरत नाहीं।

अनगन भाँति करी बहु लीला,
जसुदा नंद निबाहीं।
सूरदास प्रभु रहे मौन ह्वै,
यह कहि-कहि पछिताहीं॥
ऊधौ, मोहिं ब्रज बिसरत नाहीं।

प्रेम नगर मत जा मुसाफिर
कोरस:
प्रेम नगर मत जा मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
आ... प्रेम नगर मत जा मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
अंतरा 1:
प्रेम नगर की सकरी है गलियां, प्रेम नगर की सकरी है गलियां
ओ... प्रेम नगर की सकरी है गलियां, प्रेम नगर की सकरी गलियां
ता में दो ना समाए मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
ता में दो ना समाए मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
अंतरा 2:
प्रेम नगर की गहरी है नदियां, प्रेम नगर की गहरी है नदियां
ओ... प्रेम नगर की गहरी है नदियां, प्रेम नगर की गहरी है नदियां
लाखों लोग डूबे मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
लाखों लोग डूबे मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
अंतरा 3:
प्रेम नगर का पंथ कठिन है, प्रेम नगर का पंथ कठिन है
हो... प्रेम नगर का पंथ कठिन है, प्रेम नगर का पंथ कठिन है ता में ना चल पाए मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
अंतरा 4:
प्रेम नगर की सुंदर हैं परिया, प्रेम नगर की सुंदर परिया
ओ... प्रेम नगर की सुंदर हैं परिया, प्रेम नगर की सुंदर परिया
लाखों लोग लुभाए मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
लाखों लोग लुभाए मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
समापन:
प्रेम नगर मत जा मुसाफिर, प्रेम नगर मत जा
प्रेम नगर मत जा

गोपी प्रेम की ध्वजा

गोपी प्रेम की ध्वजा, गोपी प्रेम की...
भजा गोपी प्रेम की, गोपी प्रेम की...
अंतरा 1:
जिन गोपाल कियो बस अपने (
जिन गोपाल कियो बस अपने (
उर धरी श्याम भुजा, उर धरी श्याम भुजा (
भजा गोपी प्रेम की, गोपी प्रेम की ध्वजा, गोपी प्रेम की
अंतरा 2:
सुख मुनि व्यास प्रशंसा की, सुख मुनि व्यास प्रशंसा की
ऊधो संत सरा, ऊधो संत सरा, ऊधो संत सरा (
गोपी प्रेम की ध्वजा, गोपी प्रेम की ध्वजा
हां, गोपी प्रेम की भजा, गोपी प्रेम की
(बोलो वृंदावन बिहारी लाल की जय)
अंतरा 3:
कहा भयो जो विप्र कुल जनम्यो, कहा भयो जो विप्र कुल जन्म
कहा भयो जो विप्रों, जो हरि सेवा ना
सोई कुलीन दास परमानंद, सोई कुलीन दास परमानंद
जो हरि सन्मुख, जो हरि सन्मुख
समापन (Outro):
गोपी प्रेम की... ध्वजा गोपी प्रेम की ध्वजा (
जिन गोपाल कियो बस अपने, जिन गोपाल कियो बस अपने
उर धरी श्याम भुजा, उर धरी श्याम भुजा (
गोपी प्रेम की भजा, प्रेम की ध्वजा, गोपी प्रेम की ध्वजा (

श्याम सुंदर सदा हमको प्यारे रहे हम उन्ही के रहे वो हमारे रहे

श्याम तन श्याम मन श्याम ही हमारो धन
आठों याम उधो हमें श्याम ही सों काम हैँ
तुम तो भए बोरे पाती लय आये दौड़े
जोग कहाँ राखें रमे रोम रोम श्याम हैं

श्याम से दिल का लगाना कोई मज़ाक नहीं
श्याम से दिल का लगाना कोई मज़ाक नहीं
जीते जी जान से जाना कोई मज़ाक नहीं
जीते जी जान से जाना कोई मज़ाक नहीं

मोहब्बत जिनसे करते हैं, बिना देखे ही
याद में आँसू बहाना, कोई मज़ाक नहीं।

किसी के घर में लगी, आग तो देखी होगी,
अपने घर आग लगाना, कोई मज़ाक नहीं।

किसी को कुछ भी कह देना, आसान है मगर,
सबकी चुपचाप सह जाना, कोई मज़ाक नहीं।

राघव मेरे प्राण पियारे (आश्रय का पद चरण शरण ब्रज राज कुंवर के)

राघव मेरे प्राण पियारे

भरत शत्रुघ्न के जीवन धन
सिय को राघव अतिशय प्यारे
राघव मेरे प्राण पियारे

हनुमत के तुम प्राण आधारा
लक्समन के तुम ह्रदय पियारे
राघव मेरे प्राण पियारे

कौशल्या के तुम हो लालन
दशरथ के तुम राजदूलारे
राघव मेरे प्राण पियारे

जानकीप्रिया पुकारे सोइ
राग रागिनी तन मन वारे
राघव मेरे प्राण पियारे

सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण
रखो लाज हमारी रघुनन्दन
सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण

हे दशरथ नंदन तुम्हरी शरण
कौशल्या नंदन तुम्हरी शरण

हे जानक नंदीनी तुम्हरी शरण
हे सुनैना नंदिनी तुम्हरी शरण

सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण
रखो लाज हमारी रघुनन्दन