भजन राघव

1. राघव अवधबिहारी तुझ बिन कौन मेरा

Raghav Avadhbihari Tujh Bin Kaun Mera

अक्षर का आकार

राघव अवधबिहारी तुझ बिन कौन मेरा
सिया पति सुखकारी तुझ बिन कौन मेरा

राघव जी प्राणो से प्यारे
दशरथ नंदन राजदुलारे
दर्शन दो धनुधारी तुझ बिन कौन मेरा
राघव अवधबिहारी तुझ बिन कौन मेरा
सिया पति सुखकारी तुझ बिन कौन मेरा

देवी अहिल्या आप उबारे
खर दूषण सब असुर संघहारे
हे रघुनाथ रघुनाथ रघुनाथ
देवी अहिल्या आप उबारे
खर दूषण सब असुर संघहारे
करो कृपा हितकारी तुझ बिन कौन मेरा

जगत सृष्टि मैं कछु नहीं जानु
तुम सों प्रेम का नाता मानू
छवि पर मैं बलिहारी तुझ बिन कौन मेरा
राघव अवधबिहारी तुझ बिन कौन मेरा
सिया पति सुखकारी तुझ बिन कौन मेरा

जानकीशरण चरण रज पाए
राग रागिनी से यश गाए
चरण कमल पे वाऱी तुझ बिन कौन मेरा
राघव अवधबिहारी तुझ बिन कौन मेरा
सिया पति सुखकारी तुझ बिन कौन मेरा

हे राम मेरे राम
हे राम मेरे राम

सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण
सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण
हे दशरथ नंदन तुम्हरी शरण
सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण
अब द्वार खड़ा राखो चरण शरण

जय घोष

श्री नागधर अद्वैत हरी
श्री कौतुक रघुनाथ
श्री रघु कुंज नाथ
श्री धनु गोपाल लाल की जय

श्री अद्वैत राघव श्रीनाथाय नमः

  • शरणागति
  • अवध बिहारी
  • जानकीशरण
  • जयघोष