भजन

59. जानकीशरणम् भजन सत्र गोवेर्धन पूजा 9 नवंबर

Jankisharnam bhajan satra goverdhn pooja 9 november

अक्षर का आकार

जानकीशरणम् गोवेर्धन पूजा भजन सत्र session 9 नवंबर 2026

मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥

सीताराम चरन रति मोरे।
अनुदिन बढ़उ अनुग्रह तोरे

सियाराममय सब जग जानी।
करहुँ प्रनाम जोरि जुग पानी॥

जनकसुता जगजननि जानकी।
अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥
ताके जुग पद कमल मनावउँ।
जासु कृपा निरमल मति पावउँ॥

बोल सिया बोल सिया

बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -1
रघुवर को ये अतिशय प्यारी
जनक सुता सिय है सुकुमारी
या भव के सब बंधन खोल
या भव के सब बंधन खोल
जानकीशरणं रसमय डोल
सिया बोल सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -2
सिय के नाम में सृष्टि सारी,
शरण पड़े सो संकट-हारी।
मन की आँखें अब तू खोल,
मन की आँखें अब तू खोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा-3
भूमि से प्रकटी जनक-दुलारी,
राघव प्रिय शक्ति अवतारी।
परम पुनीत ये रस तू घोल,
परम पुनीत ये रस तू घोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा-4
झूठे जग की प्रीति बिसारी,
शरण पड़े तज दुनिया सारी।
सिया-राम रस घट में घोल"
सिया-राम रस घट में घोल"
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -5
रागिनी की मैया हैँ प्यारी,
जिनके हिय साकेत बिहारी
कहे सखी तू भी अब डोल,
कहे सखी तू भी अब डोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -6
युगल छवि पर मैं बलिहारी
राम-सिया की महिमा न्यारी।
जानकीप्रिया कहती यह बोल
जानकीप्रिया कहती यह बोल
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

जय जय राम कृष्ण हरी -संकीर्तन
जय जय राम कृष्ण हरी
श्री राम जय राम जय जय राम
सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम
सीताराम हनुमान सीताराम हनुमान
सीताराम हनुमान सीताराम हनुमान
जय जय सियाराम जय जय सियाराम
जय जय सियाराम जय जय सियाराम
सियापति सियापति रामा रामा
सियापति सियापति रामा रामा सियापति
सियापति सियापति राम राघव सियापति
राम राघव राम राघव राम राघव सियापती
रामा रामा रामा रामा रामा रामा सियापति

सियापति सियापति अवध बिहारी सियापति
सियापति सियापति सारंग धारी सियापति

सियापति सियापति जनक जमाई सियापति,
सियापति सियापति कौशल्या जाई सियापति

सियापति सियापति संकट हारी सियापति
सियापति सियापति मंगल कारी सियापति।

सियापति सियापति छवि अति न्यारी सियापति,
सियापति सियापति अहिल्या तारी सियापति,

सियापति सियापति पतित उधारी सियापति
सियापति सियापति मुनि मन हारी सियापति

हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

राम बोल राम बोल राम बोल राम बोल
राम बोल राम बोल राम बोल राम बोल
राम बोल कृष्ण बोल राम बोल हरी बोल
राम बोल कृष्ण बोल राम बोल हरी बोल
सीताराम सीताराम सीताराम राम बोल
सीताराम सीताराम सीताराम राम बोल

हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया सिया सिया सिया सिया सिया बोल
श्री राम राघव रस के से बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

सिया शरण सिया शरण दास पड़ो है सिया चरण
जानकीशरणं जानकीशरणं जानकीशरणं सिया शरण

जय जय श्री राधारमण, जय जय नवलकिशोर, जय गोपीचित चोर प्रभु, जय जय माखन चोर.

श्री राधारमण लाल की जय,
श्री राधवलल्भ लाल की जय,
सरस बिहारी लाल की जय,
श्री रसिक बिहारी लाल की जय.
बोलो वृंदावन बिहारिलाल की जय,
गिरिराजधरण की जय,
गोवर्धन नाथ की जय,
श्याम सुन्दर श्री यमुना महारानी की जय.
लाला के बाबा की जय,
बाबा के लाला की जय,
मैया के लाला की जय,
लाला की मैया की जय,
लाडली के लाल की जय,
लाल की लाडली की जय,
लाडली लाल दोनों की जय.
द्वारिकाधीश की जय,
नमः पार्वती पत्ये हर हर महादेव.
पूछरी के लौठा की हूप हूप प्यारे

नवल कुंवर पे वारो यह तन
नवल कुँवर पर वारौं।

नव निकुंज में गौर श्याम तन
बारम्बार निहारौं।
नवल कुंवर पे वारो यह तन
नवल कुँवर पर वारौं।

इतनी टहल कृपा करि दीजै
संग मिल जीव उधारों।
परमानन्द स्वामी के मिले बिन
और काज सब वारौं।
नवल कुंवर पे वारो यह तन
नवल कुँवर पर वारौं

श्री गोवर्धन महाराज, महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो।

श्री गोवर्धन महाराज, महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो।
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो।
तेरे माथे मुकुट विराज रयो, तेरे माथे मुकुट विराज रयो।
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो।

अंतरा 1

तेरे माथे वृंदा रोरी को, तेरे माथे पै वृंदा रोरी को,
और ठोड़ी पे हीरा लाल, हो लाल तेरे माथे मुकुट विराज रयो।
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो।

अंतरा 2

तेरी सात कोस की परकम्मा तेरी सात कोस की परकम्मा,
और चकलेश्वर है विश्राम, विश्राम तेरे माथे मुकुट विराज रयो।
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो।

अंतरा -3
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े, तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
और चढ़े दूध की धार, हो धार तेरे माथे मुकुट विराज रयो।
श्री गोवर्धन महाराज, महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो।
श्री गोवर्धन नाथ की जय!

कान्हा कुँवर के कर पल्लव पर मानो गोवर्धन नृत्य करे..."

कान्हा कुंवर के कर पल्लव पर

कान्हा कुंवर के कर पल्लव पर
मानो गोवेर्धन नृत्य करें

ज्यों ज्यों तान उठत मुरली की
त्यों त्यों लालन अधर धरें
कान्हा कुंवर के. ...

मेघ मृदँगी मृदंग बजावट
दामिनी दमके मानो दीप जले
कान्हा कुंवर के ....

ग्वाल ताल दे नीके गावत
गायन के संग सुर ज्यों भरें
कान्हा कुंवर के ......

देत अशीष सकल ब्रज गोपी
बरखा को जल अमित झरे
कान्हा कुंवर के......

अति अद्भुत अवसर गिरधर को
नन्द दास के दुख हरे
मानो गोवेर्धन नृत्य करें
कान्हा कुंवर. ....

नख पे धार लियो गिरिराज, नाम गिरधारी पायो है।

नख पे धार लियो गिरिराज, नाम गिरधारी पायो है।
नख पे धार लियो गिरिराज, नाम गिरधारी पायो है।

अंतरा 1

सुरपति पूजा मेट कृष्ण, गिरिराज पुजायो है।
सवा लाख मन सामग्री को, भोग लगायो है।
नख पे धार लियो गिरिराज, नाम गिरधारी पायो है।

अंतरा 2

पड़ी स्वर्ग में खबर, क्रोध सुरपति को छायो है।
मूसलधार अपार बहुत, पानी बरसायो है।
नख पे धार लियो गिरिराज, नाम गिरधारी पायो है।

अंतरा 3

पड़ी न ब्रज में बूंद, इंद्र देखत घबरायो है।
बृजवासी सब कहें, कृष्ण गिरिराज उठायो है।
नख पे धार लियो गिरिराज, नाम गिरधारी पायो है।

अंतरा 4

धन धन श्री ब्रजचंद्र, इंद्र को मान घटायो है।
घासीराम गोवर्धन वो, हरि जस गायो है।
नख पे धार लियो गिरिराज, नाम गिरधारी पायो है।

गिरिराज धरण प्रभु तुम्हारी शरण।
हे गिरिराज धरण प्रभु तुम्हारी शरण।

मेरो मन गिरधर छवि पे अटकयो

मेरो मन गिरधर छवि पे अटकयो
ललित त्रिभंगी चाल पे चली के
चिबुक चारु गड़ि ठटख्यो
मेरो मन गिरिधर छवि पे अटकयो

सजल श्याम घन वर्ण लीन हैं
फिर चित अनत ना भटकयो
मेरो मन गिरधर छवि पे अटकयो

कृष्ण दास किये प्राण न्योछावर
यह तन जग सिर पटकयो
मेरो मन गिरधर छवि पे अटकयो

वृन्दावन क्यों न भए हम मोर

वृन्दावन क्यों न भए हम मोर

(मोर बन जाते तब क्या karte)

करत निवास गोवेर्धन ऊपर
निरखत नन्द किशोर
वृन्दावन क्यों न भए हम मोर

क्यों ना भए वंशी कुल सजनी
अधर पीबत घनघोर
वृन्दावन क्यों न भए हम मोर

क्यों ना भए गुंजा बन बेली
रहत श्याम जु की ओर
रहत श्याम जु की ओर
क्यों न भए मकराकृत कुण्डल
श्याम श्रवण झकझोर
वृन्दावन क्यों न भए हम मोर

परमानन्द दास को ठाकुर
गोपिन के चितचोर
वृन्दावन क्यों न भए हम मोर

भई अब गिरधर सों पहचान

भई अब गिरधर सों पहचान

कपट रूप छलवे को आयो
पुरुषोत्तम नहीं जान
भई अब गिरधर सों पहचान

छोटो बड़ो कछु नहीं जानयो
छाए रहयो अज्ञान
भई अब गिरधर सों पहचान

छीत स्वामी देखत अपनायो
श्री विट्ठल कृपा निधान
भई अब गिरधर सों पहचान

हमारे माई श्यामा जू को राज
हमारें माई स्यामा जू कौ राज।
जाके अधीन सदाई साँवरौ या ब्रज कौ सिरताज ॥
यह जोरी अविचल वृन्दावन, नाहिं आन सों काज।
श्री विठ्ठल विपुल बिहारिनि के बल दिन जलधर ज्यौ गाज ॥

चरणन की रज पाऊं किशोरी

चरणन की रज पाऊं स्वामिनी, चरणन की रज पाऊं।
बैठी रहूं कुंजन के कोना श्याम राधिका गाउँ किशोरी

जा रज शिव संकादिक याचत सो रज शीश लगाऊं किशोरी
बैठी रहूं कुंजन के कोना श्याम राधिका गाउँ किशोरी
चरणन की रज पाऊं किशोरी, चरणन की रज पाऊं।

व्यास स्वामिनी की छवि निरखत निरख निरख यश गाउँ किशोरी जी
बैठी रहूं कुंजन के कोना श्याम राधिका गाउँ किशोरी
चरणन की रज पाऊं किशोरी, चरणन की रज पाऊं।
राधा नाम संकीर्तन