पद रघुवर-गिरधर

25. रघुवर गिरधर चरण परुंरी

Raghuvar Girdhar Charan Parun Ri

अक्षर का आकार

रघुवर गिरधर चरण परुंरी
रघुवर गिरधर चरण परुंरी
रघुवर मेरो थोर ठिकाना
गिरधर या जीवन मैं है पाना
गिरधर या जीवन मैं हुई पाना
दोउ के चरण मैं शीश धरुन री
गिरधर रघुवर चरण परुंरी

अब प्रभु मुझको ना बीसराओ
मृत्यु समय हरि लेने आओ
मृत्यु समय हरि लेने आओ
अंतिम षण भी ध्यान धरुनरी
रघुवर गिरधर चरण परुंरी

हे गिरधर प्रभु मेरे स्वामी
रघुवर हे हरि अंतरजामी
रघुवर हे हरि अंतरजामी
तुम्हे रिझाने के साधन करुनरी
रघुवर गिरधर चरण परुंरी

गिरधर रघुवर मेरे प्यारे
धनु गोपाल लाल हमारे
रघुकुंजनाथ लाल हमारे
कौतुकरघुनाथ लाल हमारे
बाल छवि ये चित्त धरुनरी
रघुवर गिरधर चरण परुंरी

गिरधर गिरधर गिरधर प्यारे
रघुवर रघुवर नयन के तारे

जय जय श्रीनाथ नाथ रघुनाथ
तू ही रघुनाथ और तू ही श्रीनाथ
राधा को नाथ हमरो श्रीनाथ
नाथ श्री नाथ नाथ रघुनाथ

रघु कुंज नाथ हम तुम्हरी शरण
कौतुक रघुनाथ जी तुम्हरी शरण
धनु गोपाल लाल जी तुम्हरी शरण
जय रघुनंदन जय यदुनंदन
सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण
गिरिराजधरण प्रभु तुम्हरी शरण
रघुकुंज नाथ हम तुम्हरी शरण

  • शरणागति
  • श्रीनाथ
  • रघुकुंजनाथ
  • युगल