19. राम नाम आधार जगत में
Raam Naam Aadhaar Jagat Mein
Text size
राम नाम आधार जगत में
राम नाम आधार जगत में
जानकीनाथ परम हितकारी
श्री रघुनाथ ही सार जगत में
राम नाम आधार जगत में
अधम उदारण पतितन तारण
किये अनगिनत पार जगत में
राम नाम आधार जगत में…
विष को अमृत कीन्हों शंकर,
नाम प्रताप अपार जगत में।
राम नाम आधार जगत में…
काशी मोक्ष नाम से दीन्हा
शिव के जीवन-प्राण जगत में।
राम नाम आधार जगत में…
गौतम नारि शिला भइ चेतन,
चरण कमल की धार जगत में।
राम नाम आधार जगत में
नाम जपत सुख उपजत भारी,
मिटे मोह अन्धकार जगत में।
राम नाम आधार जगत में…