भजन

53. जानकीशरणम् भजन सत्र 17 अक्टूबर नवरात्री विशेष

Jankisharnam bhajan satra october navratri special

Text size

जानकीशरणाम भजन सत्र 17 अक्टूबर 2026

बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -1
रघुवर को ये अतिशय प्यारी
जनक सुता सिय है सुकुमारी
या भव के सब बंधन खोल
या भव के सब बंधन खोल
जानकीशरणं रसमय डोल
सिया बोल सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -2
सिय के नाम में सृष्टि सारी,
शरण पड़े सो संकट-हारी।
मन की आँखें अब तू खोल,
मन की आँखें अब तू खोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा-3
भूमि से प्रकटी जनक-दुलारी,
राघव प्रिय शक्ति अवतारी।
परम पुनीत ये रस तू घोल,
परम पुनीत ये रस तू घोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा-4
झूठे जग की प्रीति बिसारी,
शरण पड़े तज दुनिया सारी।
सिया-राम रस घट में घोल"
सिया-राम रस घट में घोल"
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -5
रागिनी की मैया हैँ प्यारी,
जिनके हिय साकेत बिहारी
कहे सखी तू भी अब डोल,
कहे सखी तू भी अब डोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -6
युगल छवि पर मैं बलिहारी
राम-सिया की महिमा न्यारी।
जानकीप्रिया कहती यह बोल
जानकीप्रिया कहती यह बोल
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

जय जय राम कृष्ण हरी -संकीर्तन
जय जय राम कृष्ण हरी
श्री राम जय राम जय जय राम
सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम
सीताराम हनुमान सीताराम हनुमान
सीताराम हनुमान सीताराम हनुमान
जय जय सियाराम जय जय सियाराम
जय जय सियाराम जय जय सियाराम
सियापति सियापति रामा रामा
सियापति सियापति रामा रामा सियापति
सियापति सियापति राम राघव सियापति
राम राघव राम राघव राम राघव सियापती
रामा रामा रामा रामा रामा रामा सियापति

सियापति सियापति अवध बिहारी सियापति
सियापति सियापति सारंग धारी सियापति

सियापति सियापति जनक जमाई सियापति,
सियापति सियापति कौशल्या जाई सियापति

सियापति सियापति संकट हारी सियापति
सियापति सियापति मंगल कारी सियापति।

सियापति सियापति छवि अति न्यारी सियापति,
सियापति सियापति अहिल्या तारी सियापति,

सियापति सियापति पतित उधारी सियापति
सियापति सियापति मुनि मन हारी सियापति

हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

राम बोल राम बोल राम बोल राम बोल
राम बोल राम बोल राम बोल राम बोल
राम बोल कृष्ण बोल राम बोल हरी बोल
राम बोल कृष्ण बोल राम बोल हरी बोल
सीताराम सीताराम सीताराम राम बोल
सीताराम सीताराम सीताराम राम बोल

हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया सिया सिया सिया सिया सिया बोल
श्री राम राघव रस के से बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

सिया शरण सिया शरण दास पड़ो है सिया चरण
जानकीशरणं जानकीशरणं जानकीशरणं सिया शरण

सिया शरणा सिया शरणा प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा
सिया शरणा सिया शरणा प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा
हो प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा
हे प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा
सिया शरणा सिया शरणा प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा

आन पड़ा हूं शरण तिहारी
तन मन धन है वाऱी वाऱी
बलिहारी बलिहारी जीवन करना
प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा
सिया शरणा सिया शरणा प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा

हे करुणामई दर्शन देना
मन को नाहीं दरश बिन चैना
मेरी स्वामिनी मेरी स्वामिनी कृपा करना
प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा
सिया शरणा सिया शरणा प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा

इस जीवन का थोर ठिकाना
चरण शरण हूं नहीं कहुँ जाना
रघुवर वरण रघुवर वरण हमें करना
प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा
सिया शरणा सिया शरणा प्रानेश्वरी सिया राखो शरणा

सिया शरणा सिया शरणा सिया शरणा
जानकीशरणम जानकीशरणं सिया शरणा
सिया शरणा सिया शरणा सिया शरणा
जानकीशरणम जानकीशरणं सिया शरणा

सिया शरण सिया शरण दास पड़ो है सिया चरण
जानकीशरणम् जानकीशरणम् जानकीशरणम् सिया शरण

हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का
कृपामई मिथिलेश दुलारी सुखकारी दुखहारी का
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का
सीता जू करुणामई प्यारी भय हारी भव तारी का
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

जानकी जी पर विश्वास क्यों है

1.कृपामयी अपनावे हम दीनन को,
राखे शरण सुख देवे या जीवन को
भला बुरा जैसो हूँ तिहारो
भला बुरा जैसो हूँ तिहारो
मैं राघव प्रिय प्यारी का
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

2.जग जननी जगदीश्वरी माता,
बिन मांगे सब सुख की दाता।
शरण मिले कट जाए संकट,
शरण मिले कट जाए संकट,
जग के जाल-पसारी का।
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का ॥

3.हाथ थाम भव सिंधु तरावे,
जो जन इनको टेर सुनावे,
संत जनन भी गुणन बखाने
संत जनन भी गुणन बखाने
महिमा अमित अपारी का।
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का ॥

4. राघव संग सोहे छवि न्यारी,
अवधपुरी की जो उजियारी,
युगल रूप पर तन-मन वारूँ,
युगल रूप पर तन-मन वारूँ,
सिया जू प्राण-अधारी का।
जीवन-प्राण हमारी का।
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का ॥

जानकी शरण' पुकारे रोई,
सिय सम दीन दयालु न कोई,
पार करो अब नैया मेरी,
पार करो अब नैया मेरी,
आश्रय राघव प्यारी का।
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

कृपामई मिथिलेश दुलारी सुखकारी दुखहारी का
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

हमारी ठकुरानी सिया महारानी

हमारी ठकुरानी सिया महारानी
हमारी ठकुरानी
हमारी ठकुरानी सिया महारानी
हमारी ठकुरानी सिया महारानी

हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
और राघव जानकी को प्यारे हैँ
और राघव जानकी को प्यारे हैँ
और दशरथ के राजदूलारे हैँ
और दशरथ के राजदूलारे हैँ
माँ कौशल्या के नैनो के तारे हैँ
माँ कौशल्या के नैनो के तारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ

अंतरा -1
लखन लाल के भैया वो तो,
हनुमत के प्राण अधारे हैं।
हम रामजी के रामजी हमारे हैं...

अंतरा-2
चरण धूलि से पत्थर तारें,
वो तो पतित पावन अवतारे हैं।
हम रामजी के रामजी हमारे हैं...

अंतरा -3
जो शबरी के कुटिया आए,
वो तो भक्तों के पालनहारे हैं।
हम रामजी के रामजी हमारे हैं...

हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
और राघव जानकी को प्यारे हैँ
और राघव जानकी को प्यारे हैँ
और दशरथ के राजदूलारे हैँ
और दशरथ के राजदूलारे हैँ
माँ कौशल्या के नैनो के तारे हैँ
माँ कौशल्या के नैनो के तारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ

सियापति सियापति रामा रामा सियापति
सियापति सियापति राम राघव सियापति
राम राघव राम राघव राम राघव सियापती
रामा रामा रामा रामा रामा रामा सियापति

हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया सिया सिया सिया सिया सिया बोल
श्री राम राघव रस के से बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

ठाकुर हमरे अवध बिहारी

ठाकुर हमरे अवध बिहारी
हम हैं अवध बिहारी के

सारंग धारी हे सितापति
करो कृपा दुःखियारी पे

प्राण नाथ हे जगदाधारी
आये शरण तिहारी हे

जानकी टेर अरज सुन लीजो
भव सों पार उतारी हे

जय जय राम कृष्ण हरी
जय जय राम कृष्ण हरी

दर्शन को नैना तपे
वचन सुन्न को कान
मिलवे को हियरा तपे
हिय के जीवन प्राण
गोवेर्धन वासी साँवारे
नाथ तुम बिन जियो ना जाए
गोवेर्धन वासी साँवारे

लाल तुम बिन रहयो ना जाए
गोवेर्धन वासी सांवरे

जिस डगर से मुरलीय की धुन आएगी
उस डगर पे उमरिया ये कट जाएगी
उस डगर पे उमरिया ये कट जायेगी
उनकी तस्वीर मन में बनाये रहें
हम उन्ही के रहें वो हमारे रहें

हमारे अवध में भाव हैँ
अवध बिहारी राम हे

श्री अवध विहारी राम हे
राघव तुम हो जीवन प्राण हे ॥
अवधबिहारी राम हे ॥

कांधे धनुष ko धारते
भांजन असुर निकाय
मंद मधुर मुस्कान पे
हम सब बली बली जाए हे
अवधबिहारी राम हे

सेवक जन शरणागती
निज कर अभय सुनाय
करुणा सिंधु आप हो
दास तो कीर्ति गाय
अवधबिहारी राम हे

कनक भवन क्रीडा करे
सुखनिधि सीता-पाल
हम हरि शरण मैं आपके
तुम रक्षक दीन दयाल हे
अवधबिहारी राम हे

चरणन की रज पाऊं किशोरी

चरणन की रज पाऊं स्वामिनी, चरणन की रज पाऊं।
बैठी रहूं कुंजन के कोना श्याम राधिका गाउँ किशोरी

जा रज शिव संकादिक याचत सो रज शीश लगाऊं किशोरी
बैठी रहूं कुंजन के कोना श्याम राधिका गाउँ किशोरी
चरणन की रज पाऊं किशोरी, चरणन की रज पाऊं।

व्यास स्वामिनी की छवि निरखत निरख निरख यश गाउँ किशोरी जी
बैठी रहूं कुंजन के कोना श्याम राधिका गाउँ किशोरी
चरणन की रज पाऊं किशोरी, चरणन की रज पाऊं।
राधा नाम संकीर्तन

तेरी शरण में आके, मैं धन्य हो गया,

तेरी शरण में आके, मैं धन्य हो गया,
जन्मों की प्यास थी जो, मैं सम्पन्न हो गया,
तेरी शरण मे आके, मैं धन्य हो गया॥
तुझको अपना बनाके मैं धन्य हो गया।
अंतरा 1:
कितने मिले अमीर यहां, कितने मिले गरीब,
पर आप मिल गये तो, धनवान हो गया,
तेरी शरण मे आके, मैं धन्य हो गया॥
जन्मों की प्यास थी जो, मैं सम्पन्न हो गया।
अंतरा 2:
दुःख में तड़प रहा था प्रभु, मुद्दतों से मैं,
इक आपका सहारा, साकार हो गया,
तेरी शरण मे आके, मैं धन्य हो गया॥
जन्मों की प्यास थी जो, मैं सम्पन्न हो गया।
अंतरा 3:
करना कभी ना दूर प्रभु, चरणों से आप,
चरणो के ही सहारे, मैं भव पार हो गया,
तेरी शरण मे आके, मैं धन्य हो गया हूँ॥
जन्मों की प्यास थी जो, मैं सम्पन्न हो गया।
तेरी शरण में आके, मैं धन्य हो गया,
जन्मों की प्यास थी जो, मैं सम्पन्न हो गया,
तेरी शरण मे आके, मैं धन्य हो गया॥