भजन

58. जानकीशरणम् सत्र 31 अक्टूबर 2026

Jankisharnam satra 31 अक्टूबर 2026

Text size

जानकीशरणम भजन सत्र 31 अक्टूबर

मंगल भवन अमंगल हारी।
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥

सीताराम चरन रति मोरे।
अनुदिन बढ़उ अनुग्रह तोरे

सियाराममय सब जग जानी।
करहुँ प्रनाम जोरि जुग पानी॥

जनकसुता जगजननि जानकी।
अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥
ताके जुग पद कमल मनावउँ।
जासु कृपा निरमल मति पावउँ॥

बोल सिया बोल सिया

बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -1
रघुवर को ये अतिशय प्यारी
जनक सुता सिय है सुकुमारी
या भव के सब बंधन खोल
या भव के सब बंधन खोल
जानकीशरणं रसमय डोल
सिया बोल सिया बोल
जानकीशरणं रसमय डोल
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -2
सिय के नाम में सृष्टि सारी,
शरण पड़े सो संकट-हारी।
मन की आँखें अब तू खोल,
मन की आँखें अब तू खोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा-3
भूमि से प्रकटी जनक-दुलारी,
राघव प्रिय शक्ति अवतारी।
परम पुनीत ये रस तू घोल,
परम पुनीत ये रस तू घोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा-4
झूठे जग की प्रीति बिसारी,
शरण पड़े तज दुनिया सारी।
सिया-राम रस घट में घोल"
सिया-राम रस घट में घोल"
जानकीशरणं रसमय डोल॥
सिया बोल सिया बोल,
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -5
रागिनी की मैया हैँ प्यारी,
जिनके हिय साकेत बिहारी
कहे सखी तू भी अब डोल,
कहे सखी तू भी अब डोल।
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

अंतरा -6
युगल छवि पर मैं बलिहारी
राम-सिया की महिमा न्यारी।
जानकीप्रिया कहती यह बोल
जानकीप्रिया कहती यह बोल
जानकीशरणं रसमय डोल॥
बोल सिया बोल सिया सिया सिया बोल
बोल राम बोल राम राम राम बोल
जानकीशरणं रसमय डोल

जय जय राम कृष्ण हरी -संकीर्तन
जय जय राम कृष्ण हरी
श्री राम जय राम जय जय राम
सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम
सीताराम हनुमान सीताराम हनुमान
सीताराम हनुमान सीताराम हनुमान
जय जय सियाराम जय जय सियाराम
जय जय सियाराम जय जय सियाराम
सियापति सियापति रामा रामा
सियापति सियापति रामा रामा सियापति
सियापति सियापति राम राघव सियापति
राम राघव राम राघव राम राघव सियापती
रामा रामा रामा रामा रामा रामा सियापति

सियापति सियापति अवध बिहारी सियापति
सियापति सियापति सारंग धारी सियापति

सियापति सियापति जनक जमाई सियापति,
सियापति सियापति कौशल्या जाई सियापति

सियापति सियापति संकट हारी सियापति
सियापति सियापति मंगल कारी सियापति।

सियापति सियापति छवि अति न्यारी सियापति,
सियापति सियापति अहिल्या तारी सियापति,

सियापति सियापति पतित उधारी सियापति
सियापति सियापति मुनि मन हारी सियापति

हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

राम बोल राम बोल राम बोल राम बोल
राम बोल राम बोल राम बोल राम बोल
राम बोल कृष्ण बोल राम बोल हरी बोल
राम बोल कृष्ण बोल राम बोल हरी बोल
सीताराम सीताराम सीताराम राम बोल
सीताराम सीताराम सीताराम राम बोल

हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
सिया सिया सिया सिया सिया सिया बोल
श्री राम राघव रस के से बोल
सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल
हरे रामा सिया बोल सिया बोल सिया बोल सिया बोल

सिया शरण सिया शरण दास पड़ो है सिया चरण
जानकीशरणं जानकीशरणं जानकीशरणं सिया शरण

जय जय श्री राधारमण, जय जय नवलकिशोर, जय गोपीचित चोर प्रभु, जय जय माखन चोर.

श्री राधारमण लाल की जय,
श्री राधवलल्भ लाल की जय,
सरस बिहारी लाल की जय,
श्री रसिक बिहारी लाल की जय.
बोलो वृंदावन बिहारिलाल की जय,
गिरिराजधरण की जय,
गोवर्धन नाथ की जय,
श्याम सुन्दर श्री यमुना महारानी की जय.
लाला के बाबा की जय,
बाबा के लाला की जय,
मैया के लाला की जय,
लाला की मैया की जय,
लाडली के लाल की जय,
लाल की लाडली की जय,
लाडली लाल दोनों की जय.
द्वारिकाधीश की जय,
नमः पार्वती पत्ये हर हर महादेव.

हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का
कृपामई मिथिलेश दुलारी सुखकारी दुखहारी का
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का
सीता जू करुणामई प्यारी भय हारी भव तारी का
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

जानकी जी पर विश्वास क्यों है

1.कृपामयी अपनावे हम दीनन को,
राखे शरण सुख देवे या जीवन को
भला बुरा जैसो हूँ तिहारो
भला बुरा जैसो हूँ तिहारो
मैं राघव प्रिय प्यारी का
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

2.जग जननी जगदीश्वरी माता,
बिन मांगे सब सुख की दाता।
शरण मिले कट जाए संकट,
शरण मिले कट जाए संकट,
जग के जाल-पसारी का।
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का ॥

3.हाथ थाम भव सिंधु तरावे,
जो जन इनको टेर सुनावे,
संत जनन भी गुणन बखाने
संत जनन भी गुणन बखाने
महिमा अमित अपारी का।
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का ॥

4. राघव संग सोहे छवि न्यारी,
अवधपुरी की जो उजियारी,
युगल रूप पर तन-मन वारूँ,
युगल रूप पर तन-मन वारूँ,
सिया जू प्राण-अधारी का।
जीवन-प्राण हमारी का।
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का ॥

जानकी शरण' पुकारे रोई,
सिय सम दीन दयालु न कोई,
पार करो अब नैया मेरी,
पार करो अब नैया मेरी,
आश्रय राघव प्यारी का।
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

कृपामई मिथिलेश दुलारी सुखकारी दुखहारी का
हमको तो बस एक भरोसा जनक सुता सुकुमारी का

हमारी ठकुरानी सिया महारानी

हमारी ठकुरानी सिया महारानी
हमारी ठकुरानी
हमारी ठकुरानी सिया महारानी
हमारी ठकुरानी सिया महारानी

हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
और राघव जानकी को प्यारे हैँ
और राघव जानकी को प्यारे हैँ
और दशरथ के राजदूलारे हैँ
और दशरथ के राजदूलारे हैँ
माँ कौशल्या के नैनो के तारे हैँ
माँ कौशल्या के नैनो के तारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ
हम रामजी के रामजी हमारे हैँ

दर्शान दो रघुनाथ पियारे

दर्शन दो रघुनाथ पियारे दर्शन दो रघुनाथ

बहुतक दिन ये हरी बिनु बीते
अब मेरी ओर निहार पियारे
दर्शन दो रघुनाथ

सेवा भोग कछु नाहीं जानु
कृपा करो रघुनाथ पियारे
दर्शन दो रघुनाथ पियारे दर्शन दो रघुनाथ

बड़ो भाग्य मोहे नाम मिलो है
रामाही जीवन सार पियारे
दर्शन दो रघुनाथ पियारे दर्शन दो रघुनाथ

साधन और कछु नाहीं जानु
राम नाम आधार पियारे
दर्शन दो रघुनाथ पियारे दर्शन दो रघुनाथ

मोहे प्राण सम प्रिय राघव हो
ये जीवन है बलिहार पियारे
दर्शन दो रघुनाथ पियारे दर्शन दो रघुनाथ

जानकी टेर अरज सुन लीजो
शरण सिया जु आज तिहारे
दर्शन दो रघुनाथ पियारे दर्शन दो रघुनाथ

कहीं राम लिख दिया है, कहीं श्याम लिख दिया है,

कहीं राम लिख दिया है, कहीं श्याम लिख दिया है,
साँसों के हर सिरे पर, तेरा नाम लिख लिया है,
कहीं राम लिख दिया है, कहीं श्याम लिख दिया है

सीता हरण में, रावण संग गीध लड़ाई,
जब गिर गया जटायूं, तब याद प्रभु की आई,
हिस्से में उसके प्रभु ने, निज धाम लिख दिया है,
कहीं राम लिख लिया है, कहीं श्याम लिख दिया है,

पहुँचे दुखी सुदामा, सुखधाम के द्वारे,
घनश्याम रो दिए थे, जब दीनता निहारे,
क्षण भर में एक दुखी को, धन धाम लिख दिया है,
कहीं राम लिख लिया है, कहीं श्याम लिख दिया है,

शबरी को क्या पता था, क्या चीज है तपस्या,
बस राम राम कहकर हल कर दी सब समस्या,
देकर बिदाई प्रभु ने, विश्राम लिख दिया है,

कहीं राम लिख लिया है, कहीं श्याम लिख दिया है,
कहीं राम लिख लिया है, कहीं श्याम लिख दिया है,
साँसों के हर सिरे पर, तेरा नाम लिख लिया है,

जय सियाराम जय जय सियाराम
जय सियाराम जय जय सियाराम

अशरण शरण दया के धाम,
अशरण शरण दया के धाम।
निर्धन के धन सीताराम,
निर्धन के धन सीताराम।
करुणाकर अपना लो राम,
करुणाकर अपना लो राम।
अपना दास बना लो राम,
अपना दास बना लो राम।
जय सियाराम जय जय सियाराम
जय सियाराम जय जय सियाराम

जय सियाराम जय जय हनुमान,
जय सियाराम जय जय हनुमान।
संकट मोचन कृपा निधान,
संकट मोचन कृपा निधान।

भजो निताई गौर राधे श्याम
हरे कृष्ण हरे राम
भजो निताई गौर राधे श्याम
हरे कृष्ण हरे राम
भजो निताई गौर राधे श्याम
हरे कृष्ण हरे राम
भजो निताई गौर राधे श्याम
हरे कृष्ण हरे राम

राघव मेरे प्राण पियारे (आश्रय का पद चरण शरण ब्रज राज कुंवर के)

राघव मेरे प्राण पियारे

भरत शत्रुघ्न के जीवन धन
सिय को राघव अतिशय प्यारे
राघव मेरे प्राण पियारे

हनुमत के तुम प्राण आधारा
लक्समन के तुम ह्रदय पियारे
राघव मेरे प्राण पियारे

कौशल्या के तुम हो लालन
दशरथ के तुम राजदूलारे
राघव मेरे प्राण पियारे

जानकीप्रिया पुकारे सोइ
राग रागिनी तन मन वारे
राघव मेरे प्राण पियारे

सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण
रखो लाज हमारी रघुनन्दन
सारंग धरण प्रभु तुम्हरी शरण

हे दशरथ नंदन तुम्हरी शरण
कौशल्या नंदन तुम्हरी शरण

हे जानक नंदीनी तुम्हरी शरण
हे सुनैना नंदिनी तुम्हरी शरण