23. अद्वैत राघव हरी श्रीनाथ
Adwait raghav hari shrinath
Text size
अद्वैत राघव हरी श्रीनाथ
या छवि पे बलिहारी मैं जाऊं
कृपा करो मेरे नाथ
अद्वैत राघव हरी श्री श्रीनाथ
याके अधीन ये सृष्टि सारी
दयामई रघुनाथ
अद्वैत राघव हरी श्रीनाथ
धनु गोपाल लाल मेरे प्यारे
दर्शन दो हे नाथ
अद्वैत राघव हरी श्रीनाथ
रघु कुंज नाथ प्राण धन मेरे
पकड़ो हरी जू हाँथ
अद्वैत राघव हरी श्रीनाथ
कौतुक करते लागत प्यारे
हे कौतुक रघुनाथ
अद्वैत राघव हरी श्रीनाथ
राग रागिनी से यश गाये
रघुकुल यदुकुल नाथ
अद्वैत राघव हरी श्रीनाथ