भजन

12. ब्रज मैं चलो नन्द लाला जायो ब्रज में चलो

Braj mein chlo nand lala jaayo

Text size

बृज में चलो नंद लाला जायो बृज में चलो
बृज में चलो नंद लाला जायो बृज में चलो
बृज में चलो लाला जायो हेली लाला जायो
① लाला के हाँथ बाजूबंध सोहे - (2)
चँवर डुलवावै बृजनारी लाला - (2)
बृज में चलो
② नंद बाबा की गोद में सोवैं - (2)
लाड करें गोपिन सारी लाला - (2)
बृज में चलो
③ गोपिन ग्वालन के संग खेलें - (2)
त्रिपुरारी हैं बलिहारी लाला - (2)
बृज में चलो
④ नंद भवन में बजत बधाई - (2)
नाचे गावें नर नारी लाला - (2)
बृज में चलो
⑤ जानकीशरण चरण पर वाऱी 2)
जीवन तुम पे बलिहारी लाला - (2)
बृज में चलो

रचनाकार - जानकीशरण महाराज श्री