पद कृष्ण

21. श्याम सुन्दर सदा हमको प्यारे रहें

Shyam Sundar Sada Hamko Pyare Rahen

Text size

श्याम सुन्दर सदा हमको प्यारे रहें
हम उन्ही के रहें वो हमारे रहें

मोह माया की नदिया बही जाराही
मन की ममता को खींचे चली जा रही
हम भवर में रहें या किनारे रहें
हम उन्ही के रहे वो हमारे रहें

श्री राधारमण लाल की जय

जिस डगर से मुरलीय की धुन आएगी
उस डगर पे उमरिया ये कट जाएगी
उस डगर पे उमरिया ये कट जाएगी
दर्शन को नैना तपे वचन सुनन को कान
हो मिलवे को हियरा तपे हिये के जीवन प्राण
गोवेर्धन वासी साँवारे
लाल तुम बिन रहयो ना जाए
हो लाल तुम बिन रहयो न जाए
प्यारे तुम बिन रहयो ना जाए
प्यारे तुम बिन रहयो ना जाए
गोवेर्धन वासी सँवारे
गोवेर्धन वासी सँवारे

जिस डगर से मुरलीय की धुन आएगी
उस डगर पे उमरिया ये कट जाएगी
उस डगर पे उमरिया ये कट जायेगी
उनकी तस्वीर मन में बनाये रहें
हम उन्ही के रहें वो हमारे रहें

  • गोवर्धन
  • मुरली
  • राधारमण